जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के तत्वावधान में पेंड्रा में रफी किशोर की यादें में बही सुरो की सरिता
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच जिला जीपीएम छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में महान गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब जी की 46 वीं पुण्यतिथि एवं महान गायक स्वर्गीय श्री किशोर कुमार जी की 97 जन्मजयंती के सुअवसर पर दिनांक 4 अगस्त दिन मंगलवार के दिन पेंड्रा स्थित मल्टी पर्पस स्कूल के असेंबली हाल में रफी किशोर की यादें कार्यक्रम आयोजित किया गया
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र प्रतिभावान गायक एवं गायिकाओं ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया एवं स्वर्गीय रफी साहब एवं किशोर जी के एक से बढ़कर एक युगल एवं एकल गीतों पर अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की एवं दोनों महान गायकों को उनके गाए हुए गीतों के माध्यम से स्वरांजली अर्पित की
भारी बारिश एवं विद्युत आपूर्ति की बाधा भी नहीं रोक सकी श्रोताओं के जज्बे को
ज्ञात रहे की संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान लगातार बारिश होती रही साथ ही अनेकों बार विद्युत आपूर्ति भी ठप हुई लेकिन जैसे ही विद्युत व्यवस्था बहाल हुई वैसे ही बड़ी संख्या में श्रोताओं के आने का अनवरत क्रम जारी हो गया एवं कुछ ही देर में संपूर्ण हाल श्रोताओं से भर गया
एक वर्ष के गठन के कार्यकाल में 14 वा बड़ा आयोजन
पिछले लगभग 1 वर्ष पूर्व क्षेत्र के गीत संगीत प्रेमियों के द्वारा इस क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बहाल करने के उद्देश्य से जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच का गठन किया गया था अपने गठन के पश्चात इस मंच के द्वारा भारतीय फिल्म जगत के लगभग हर महान एवं सुप्रसिद्ध गायक एवं गायिकाओं के जन्मदि न एवं पुण्यतिथि पर संगीत मय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है इसी तारतम्य में यह मंच के द्वारा आयोजित 14 वा बड़ा कार्यक्रम था इन लगातार हो रहे संगीतमय कार्यक्रमों से इस क्षेत्र में गीत संगीत को लेकर जबरजस्त रुझान देखने को मिल रहा है
सिविल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र पैंकरा जी का वाद्ययंत्रों के साथ प्रदर्शन रहा कार्यक्रम का विशेष आकर्षण
जीपीएम जिला चिकित्सालय के सिबिल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र पैंकरा जी के द्वारा अपने वाद्ययंत्र प्यानो के माध्यम से स्वर्गीय किशोर कुमार जी के सुप्रसिद्ध गीत रिमझिम गिरे सावन की प्रस्तुति की गई जो की इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण थी
कार्यक्रम का संचालन श्री अजीत दुबे एवं सम्पूर्ण मार्गदर्शन जिला कोषाध्यक्ष श्री आदित्य पांडे जी के द्वारा किया गया
इन्होंने दी प्रस्तुति
मंच के जिलाध्यक्ष श्री निर्माण जायसवाल सिविल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र पैंकरा जी जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अखिलेश नामदेव जी मदन सोनी जी कुंजबिहारी तिवारी जी अमित शर्मा प्रशांत कुशवाहा अजीत दुबे प्रमोद शर्मा दीपक कश्यप पंकज मिश्रा राजू विश्वकर्मा राहुल सोनी जगतराम चौहान प्रतीक गुप्ता नरेश सारथी जय सोनी रमेश जायसवाल मास्टर नदीम मोनू गुप्ता
वहीं महिला सदस्यों में
श्रीमती उषा पवार जी श्रीमती पूजाश्री केशरवानी श्रीमती शैल गुप्ता श्रीमती ममता श्रीवास श्रीमती सोनिया सोनी श्रीमती प्रमिला गजभिए श्रीमती ममता सिंह जी सुश्री इच्छा जायसवाल सुश्री मानवी मिश्रा सुश्री वैष्णवी केवट ने अपनी प्रस्तुतियां दी
उक्त कार्यक्रम में
पेंड्रा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री राकेश जालान जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री राकेश चतुर्वेदी जी श्री रामनिवास तिवारी जी श्री पूरन छाबरिया जी मोती चंद जैन जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष माननीय अखिलेश नामदेव जी सचिव श्री शरद अग्रवाल जी पार्षद श्री मनीष श्रीवास जी पूर्व पार्षद श्री जयदत्त तिवारी श्री शाहिद राइन जी विकास जायसवाल जी हीराचंद जैन जी संतोष साहू जी पवन गोयनका जी विक्रांत सिंह जी मनदीप सिंग जी नदीम खान जी धीरेन्द्र गुप्ता नीलेश मिश्रा चंद्रभूषण पवार जी विष्णु सोनी सुरेश गोयल राजेश गुप्ता गोपाल जायसवाल शंकरलाल जायसवाल कैलाश सोनी दुर्गा महल वाला सुरेश केशरवानी शिवकुमार श्रीवास सतीश सोनी अंबुज मिश्रा आसू पवार रम्मू थादलानी फूलचंद राठौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रोता उपस्थित थे