बीईओ ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक,दिए कड़े निर्देश
मरवाही/ विकास खंड शिक्षा अधिकारी मरवाही श्री संजय वर्मा ने आज बीआरसी भवन मरवाही में सभी संकुल समन्वयकों की आज आवश्यक बैठक ली ,जहां उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की साथ ही सभी संकुल समन्वयकों को कड़े दिशा निर्देश भी जारी किए।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय वर्मा ने निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में मेडिकल किट अनिवार्य रूप से रखें,ताकि बरसात के मौसम में अचानक अगर किसी बच्चे को कोई चोट लग जाए या किसी छोटे कीड़े काट ले तो तत्काल कुछ प्राथमिक उपचार किया जा सके। बच्चों की सुरक्षा का खास खयाल रखें। साथ ही उन्होंने किसी भी स्थिति में जर्जर शाला भवन में प्रवेश की कक्षाएं न लगाएं और जर्जर शाला भवन की जानकारी लिखित में दें। उन्होंने स्कूली बच्चों की जाति प्रमाण पत्र बनने की भी समीक्षा की। कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाना है।इसके लिए सभी को काम करना है। उन्होंने शासन के आदेशानुसार निर्देशित किया कि स्कूल के 200 मीटर के दायरे में तंबाकू,बीड़ी, सिगरेट ,शराब आदि मद्यपान की सामग्री न बिके ,इसका भी शिक्षक ध्यान रखें।बच्चों को इस बुरी लत से हम सबको बचाना है।
साथ ही उन्होंने किसी भी शाला भवन के ऊपर से यदि विद्युत तार गया है या प्रवाहित है तो उसकी भी लिखित जानकारी मांगी है।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय वर्मा ने डेली डायरी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सभी को समय सारणी और शासन द्वारा निर्धारीत पाठ्यक्रम अनुसार डेली डायरी बनाना है।मासिक इकाई मूल्यांकन सभी को समय से लेना है।बच्चों की पढ़ाई लिखाई को खास देना है।कमजोर बच्चों को चिह्नित करके उनके लिए अलग से उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था करना है। ताकि सभी बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके।
साथ ही शाला अवलोकन को भी लेकर कड़े निर्देश दिए। सभी cac लगातार अपने अधीनस्थ स्कूलों का निरीक्षण करें।और बच्चों की पढ़ाई लिखाई ,सुलेख, गणित, अंग्रेजी, आदि के अवलोकन के दिशा निर्देश दिए। cac स्कूलों के शैक्षणिक सुधार के लिए लगातार काम करें।
डेली डायरी अनिवार्य रूप से चेक करें। शिक्षकों को शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु जरूर सुझाव दें।
आज की बैठक में विकास खंड स्रोत समन्वयक बीआरसीसी श्री अजय राय , सहायक ग्रेड दो श्री राकेश गुप्ता, संकुल शैक्षिक समन्वयको में भीमसेन प्रधान, टीकाराम रैदास, मोहम्मद जहीर अब्बास, रामशरण किरण, ओमप्रकाश पोर्ते , दिनेश अग्रवाल, नरेंद्रपाल पैकरा, प्रमोद राय सहित विकास खंड मरवाही के सभी सी ए सी उपस्थित रहे।