प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बिजली बिल हाफ एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन अभियान तेज, पेंड्रा ब्लॉक कांग्रेस ने की ब्लॉक प्रमुखों की बैठक

0

पेण्ड्रा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़े हुए बिजली बिलों को वापस लेने तथा प्रदेशभर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में जनआंदोलन को गति देने के उद्देश्य से आज पेंड्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशान्त श्रीवास ने ब्लॉक प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

 

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशान्त श्रीवास ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम जनता को अनाप-शनाप बिजली बिल मिल रहे हैं, जिससे हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनता की इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए प्रत्येक ऐसे उपभोक्ता से आवेदन भरवाएगी, जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर आवेदन भरवाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

 

बैठक के दौरान नगरपालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों से जनता आर्थिक रूप से परेशान है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार यह जनहित का अभियान है और प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनकी आवाज़ बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिजली बिलों में राहत दिलाने और स्मार्ट मीटर की समस्या के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

 

बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आवेदन भरवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

बैठक में प्रमुख रूप से व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष केसरी, सांसद प्रतिनिधि अजीत श्याम, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती जलेश सिंह ,मंडल अध्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!