जिया की मौत के मामले में कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन, कहां गिरफ्तारी नहीं तो होगा आंदोलन

0

(राकेश सिंह)

शहडोल। केसवाही चौकी अंतर्गत 3 जुलाई को 15 वर्षीय किशोरी जिया केवट की हुई संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों द्वारा स्थानीय थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक जांच की मांग किए जाने की के लिए पत्र दिया गया था लेकिन करीब एक माह का समय व्यतीत होने के बाद भी पुलिस इस मामले में तक नहीं पहुंची पुलिस ने अभी तक इस मामले को हत्या के संदर्भ में जांच शुरू नहीं की इस मामले को सुर्खियों में आने के बाद कांग्रेश ने इस मामले में ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस को आंदोलन की चेतावनी दी है दर्जनों की संख्या में सोमवार को कांग्रेसी केसवाही पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए उसे ढांढस बंधाया कांग्रेश ने इस संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा है।

विगत दिनों पूर्व केशवाही चौकी के अंतर्गत गाम पंचायत पडरिया में वंशिका पटेल उर्फ़ जिया पटेल कि मौत, संदिग्ध अवस्था में पाई गयी जिसके कई कयाश निकाले जा रहे हैं किन्तु आज दिनांक तक सम्बंधित संदिग्ध मौत कि वास्तविक एवं निष्पक्ष जाँच पड़ताल का परिणाम
परिवारजनो एवं समाज के समक्ष नहीं आया जिसके परिणाम स्वरुप सम्बंधित सन्देहास्पद मौत पर शंका होना कि कही उपरोक्त मौत सुनियोजित ढंग से तो नहीं कि गयी है अतः परिवारजनों को विश्वास में लेते हुए सदिग्ध मौत कि एक तो सप्ताह के अंदर निष्पक्ष जाँच करायी जाये और यदि यह घटना साजिस के तहत हुई है तो सम्बंधित अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए शीघ्र कार्यवाही कि जाये अन्यथा आपसे अनुरोध है कि युवा कांग्रेस के नेतृत्व में केशवाही थाने का घेराव किया जायेगा एवं जिलास्तरीय आन्दोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन कि होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!