बोर्ड परीक्षा की 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा का DEO रजनीश तिवारी ने किया निरीक्षण नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश

0

 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा के दौरान आज जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे।

ज्ञात हो कि जिले में पूरक परीक्षा के लिए कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।जिसमें मिश्री देवी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल गौरेला, मल्टीपरपज हाईस्कूल पेंड्रा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरवाही शामिल है।

 

गौरेला स्थित मिश्री देवी कन्या हाई स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य डॉ प्रफुल्ल शर्मा ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्र का बारीकी से अवलोकन किया और केंद्राध्यक्ष एवं इन्विजिलेटर से परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

DEO के मुख्य निर्देश:

1. नकल विहीन परीक्षा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।

2. समय पर प्रश्नपत्र वितरण और उत्तरपुस्तिकाओं के सुरक्षित जमा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

3. परीक्षा केंद्र में पेयजल, बिजली और बैठने की उचित व्यवस्था रहे।

 

DEO रजनीश तिवारी ने परीक्षा दे रहे छात्रों से भी बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूरक परीक्षा छात्रों के लिए दूसरा मौका है। पूरी मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा दें।

 

DEO ने कहा कि जिले में सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी के साथ परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी साक्षरता आलोक शुक्ला, एस्ले केनिथ डगलस, स्मृति शर्मा सहित केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष एवं परीक्षा स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed