मशहूर जुआरी अतुल का फिर शुरू हुआ अवैध कारोबार

0

मशहूर जुआरी अतुल का फिर शुरू हुआ अवैध कारोबार

भालूमाडा थाना अंतर्गत सज रहा संभाग का सबसे बड़े जुआ का फड

खाकी वर्दी के सह पर फड का संचालन, कुर्ताधारियों से भी बनाया है संबंध

कोयलांचल का मशहूर जुआरी अतुल मिश्रा पर छत्तीसगढ पुलिस ने 23 अक्टूबर 2023 को कार्यवाही की थी, जहां से अभी जमानत पर है, लेकिन मध्यप्रदेश की पुलिस थाना क्षेत्र में हो रहे संभाग के सबसे बडे जुआ फड तक नही पहुंच पा रही है, अगर समय रहते इस पर कार्यवाही नही की गई तो युवा पीढी और उनके परिवार बर्बाद हो जायेंगे। पूर्व में भी भालूमाडा और कोतमा थाना अंतर्गत अवैध कारोबारियों ने कई परिवारों को फांसी के फंदे तक पहुंचा दिया है, जिसके गवाह आज भी थाना में बंद पडी फाइले गवाही दे रही है।

अनूपपुर। अनूपपुर जिला अंतर्गत इन दिनों जुआ के संचालन हो रहा है। खाकी और खादी के सह पर युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए जुआ की लत लगा कर बदरा सकोला में निवास करने वाला अतुल अपने अरमानों की ऊंची उड़ान उड़ रहा है। कभी बदरा बस्ती के पीछे पुरानी कन्या स्कूल के पास तो कभी बदरा गौशाला के समीप कई दर्जन की संख्या में जुआरियो को एकत्र कर जुआ का संचालन कर रहा है। यह गिरोह का कार्य तेजी से फल फूल रहा है। मशहूर जुआरी अतुल मिश्रा गिरोह का सरगना बनकर क्षेत्र भर के जुआरी को एकत्र कर बड़े प्रारूप में अवैध तरीके से जुआ के फड को चलाने का कार्य कर रहा है।

पुलिस की सांठगांठ से गुलजार हुआ फड़

सूत्रों से मिली जानकारी और जुआरियों के दावे के अनुसार अनूपपुर जिले का आला अधिकारी और थांना के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से भालूमाडा अंतर्गत जुए के फड को अभय दान प्रदान किया गया है। दोपहर के 2 बजे से लेकर देर शाम तक जिले तथा आसपास के क्षेत्र से आए हुए जुआरियों का जमावड़ा गोडारु नदी और बदरा के आस पास के जंगली इलाको में के लगा रहता है। बदरा के गोशाला के पास जुआरियो द्वारा कई घंटों तक 52 परी पर हाथ आजमाया जाता है। बस्ती के पीछे कन्या स्कूल के पास जुआ का फड लगया जा रहा। वही अतुल द्वारा युवाओं को लात लगाकर उन्हें गलत कार्यों में धकेलने जैसा कार्य किया जा रहा है।

बदरा में गोडारु नदी, गोशाला और पुरानी कन्या स्कूल बना जुआ का अड्डा

भालूमाडा थाना अंतर्गत बदरा में प्रवाहित होने वाली गोडारु नदी के आसपास , बदरा गोशाला, बदरा बस्ती के पीछे पुरानी कन्या स्कूल जुआ के फड का केंद्र बनी हुई है। जंहा पुलिस को पूरी जानकारी होने का बाद भी कार्यवाही नही की जा रही है। आश्चर्य की बात तो ये है कि जब थाने को उक्त सूचना दी जाती है तो पुलिस द्वरा पहले ही जुआरियो को उक्त जानकारी दे दी जाती है कार्यवाही से पहले ही जुआरी सतर्क हो जाते है। अनूपपुर जिले का भालूमाडा थाना इन दिनों अपराधियो का पनाहगार बन गया हूं, जंहा हर प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाना पुलिस के बस के बाहर हो चुका है।

..तो क्या पुलिस अधीक्षक को नहीं अपने युवा भाइयों की चिंता

पुलिस अधीक्षक के आगमन के बाद लगाता क्षेत्रों में कार्यवाही हो रही थी। पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही से लोग काफी प्रभावित थे लेकिन, अनूपपुर जिले के ही भालूमाडा थाने में अतुल और उनके गुर्गों द्वारा युवाओं को जुए की लत की ओर धकेल रहे हैं जिससे भविष्य में युवाओं का भविष्य गर्त में चला जाएगा। अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही युवा पीढी जुए की लत में आकर अपने परिवार अपने जिले और प्रदेश का नाम खराब करेंगे।

इनका कहना है

ऐसी जानकारी मुझे नही है, आपने जानकारी दी है, अगर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का संचालन किसी के द्वारा किया जा रहा है तो इसकी जानकारी लेकर कार्यवाही किया जायेगा।

आर.के. दाहिया, थाना प्रभारी भालूमाडा

**************************

मैं तत्काल इसकी जानकारी लेता हूं और कार्यवाही के निर्देश देता हूं।

शिव कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!