जिला न्यायालय से कांग्रेस कार्यालय तक स्वास्थ्य जांच अभियान, हृदय रोगों के प्रति जागरूकता पर जोर विशेषज्ञ परामर्श और त्वरित जांच सुविधा से नागरिकों को मिला लाभ

0

जिला न्यायालय से कांग्रेस कार्यालय तक स्वास्थ्य जांच अभियान, हृदय रोगों के प्रति जागरूकता पर जोर
विशेषज्ञ परामर्श और त्वरित जांच सुविधा से नागरिकों को मिला लाभ
कटनी।। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को जनसुलभ बनाने और हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में दो प्रमुख स्थानों पर विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किए गए। जिला न्यायालय परिसर और जिला कांग्रेस शहर कमेटी कार्यालय में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।
जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान ECG, ब्लड शुगर (RBS), ब्लड प्रेशर और लिपिड प्रोफाइल जैसी आवश्यक जांचें की गईं। नागपुर से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निकुंज पवार ने प्रतिभागियों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।
शिविर की विशेषता त्वरित रिपोर्टिंग व्यवस्था रही, जिससे लोगों को समय पर जांच परिणाम उपलब्ध हुए और प्रारंभिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान में सहायता मिली।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण समय रहते गंभीर बीमारियों की रोकथाम का प्रभावी माध्यम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बेहतर जीवन की आधारशिला है।
वहीं इसी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की श्रृंखला में शनिवार को आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस शहर कमेटी कार्यालय, बरगवां में भी विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और स्वास्थ्य जांच के साथ विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लिया। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था केवल उपचार तक सीमित न रहकर समय पर जांच, जागरूकता और रोकथाम आधारित व्यवस्था की ओर आगे बढ़े। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित स्वास्थ शिविर के अवसर पर प्रधान न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुश्री मृणालिनी सिंह ने कहा कि जागरूकता एवं समय पर जांच से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने ऐसे शिविरों को समाजहित में उपयोगी बताते हुए इनके नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश श्री अनुज कुमार मित्तल, फैमिली कोर्ट न्यायाधीश श्री भुव भास्कर यादव, न्यायाधीश श्री एसपीएस बुंदेला, न्यायाधीश श्री राजेश श्रीवास्तव, न्यायाधीश श्री गोपेश गर्ग, न्यायाधीश श्री जेपी चढ़ार, न्यायाधीश सुश्री कल्पना मरावी, न्यायाधीश सुश्री लीला लोधी, न्यायाधीश श्री विनोद चौधरी, न्यायाधीश सुश्री अर्पिता शुक्ला, न्यायाधीश सुश्री चेतना झरिया, न्यायाधीश सुश्री रेणु श्रीवास्तव, न्यायाधीश सुश्री सिल्की गौर, न्यायाधीश सुश्री चित्रांगदा मंडलोई तथा न्यायाधीश श्री अपूर्व मल्होत्रा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व सचिव रविंद्र गुप्ता, विष्णु बाजपेई, संजय वैश्य, राजेश वर्मा, निर्मल दुबे, अमन राजपाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed