कोतमा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ @ बीच शहर में संचालित हो रहा था जुआ का फड़

0

.

कोतमा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ।
कोतमा बीच शहर में संचालित हो रहा था जुआ का फड़

नगदी सहित लगभग पांचलाख जप्त किया गया
जुआ फड़ से जुआ खेलते 20 आरोपी किए गए गिरफ्तार।

काफी समय से चल रहा था जुआ का खेल कोतमा पुलिस पर लग रहे थे मिलीभगत का आरोप

(सुरेश कुमार शर्मा)
भालूमाड़ा—— कोतमा थाना अंतर्गत काफी समय से जुआ खेलने की खबरें आती रही हैं इन खबरों के बीच कोतमा पुलिस पर भी मिलीभगत होने के आरोप भी लगते रहे हैं वही कोतमा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह की खबरें लगातार आ रही थी कि बड़े पैमाने पर क्षेत्र में जुए का खेल चल रहा है।
जिसकी जानकारी कोतमा पुलिस को भी लगी और वे लगातार अवैध रूप से चल रहे इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए सक्रिय हुए इसी बीच अनूपपुर में नए पुलिस अधीक्षक का आगमन भी हुआ और यह सूचना उन तक भी पहुंची जिस पर उन्होंने इस अवैध कारोबार को बेनकाब करने के लिए निर्देशित किए जिस पर कोतमा थाना प्रभारी द्वारा जुआ के कारोबार की जानकारी हेतु मुखबिर लगाए गए ।जुआ फड़के संचालन करने वाले लोग इतने शातिर थे कि यह लोग आए दिन जगह बदल बदल कर इस अवैध कारोबार को अंजाम देते रहे हैं पुलिस द्वारा लगातार इनकी निगरानी की जाती रही।
वही अनूपपुर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी कोतमा के निर्देशन में दिनांक 3 जुलाई की रात 12:30 बजे पुख्ता जानकारी मिलने पर कोतमा थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ कोतमा नगर के बीच वार्ड नंबर 7 अरशद के बाड़े में जहां से उन्हें जुआ खेलने की जानकारी मिली थी थाना प्रभारी ने अपनी पूरी टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्यवाही किए जहां जुआ खेल रहे 20 आरोपियों को पकड़ा गया ।
इस जुआ फड़ से जुआ खेलने वालों के पास से पुलिस ने ₹2लाख 90 हजार नगद तीन मोटरसाइकिल जिसकी कीमत लगभग एक लाख 20 हजार एवं 12 मोबाइल जिसकी कीमत भी लगभग एक लाख रुपए साथ ही ताश के पत्ते सहित लगभग ₹5लाख 10 हजार जप्त किया गया।

और सभी 20 आरोपियों को पकड़ कर थाने लाया गया जहां आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 242/20 धारा 13 जुआ एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया।
जुआ खेलते पकड़े गए 20 आरोपियों में—- रामजी ताम्रकार पिता स्वर्गीय जगदीश ताम्रकार उम्र 46 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 विनोद कुमार साहू पिता बुद्धसेन साहू उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 8 मोहनलाल पटेल पिता ददन राम उम्र 40 वर्ष निवासी पिपरिया राजेश पटेल पिता रोशन पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती सुनील पांडे पिता छोटेलाल उम्र 32 वर्ष निवासी पकरिया मनोज कुमार गुप्ता पिता रामअवतार गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 धर्मेंद्र सिंह पिता गोपाल सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी कल्याणपुर थाना जैतहरी दीनदयाल यादव पिता रामखेलावन यादव उम्र 48 वर्ष निवासी देवगवां थाना भालूमाडॉ। जितेंद्र सोनी पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 शिवा वंशकार पिता नरेश वंशकार उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 बलराम सिंह पिता बुधाली बरगाही उम्र 42 वर्ष निवासी देवगवां थाना भालूमाडॉ ग्लैडविन पिता आईवा वास्टेन उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 लहसुई कैंप अरशद अली पिता अनवर अली उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 उदय कुमार शर्मा पिता श्याम सुंदर शर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी बिचारपुर विजय सोनी पिता रामाधार सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी श्रमिक नगर पकरिया दीपक गुप्ता पिता सुंदरलाल गुप्ता उम्र 38 वर्ष वार्ड क्रमांक 1 निलेश खरे पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद उम्र 31 वर्ष निवासी श्रमिक नगर पकरिया तुलसी प्रसाद पिता शंकर प्रसाद उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 अज्जू ताम्रकार पिता एस एच ताम्रकार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 राहुल जैन पिता संतोष जैन उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 1
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया इस बड़ी कार्यवाही में जिसमें कोतमा पुलिस की साख का सवाल था और यह माना जा रहा था कि इस जुए के अवैध कारोबार में कुछ बड़े लोगों का भी हाथ है जिससे पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही लेकिन इस बात को गलत साबित करते हुए कोतमा पुलिस ने जिले में सबसे बड़े जूं ए के अवैध कारोबार पर कानूनी शिकंजा कसा है।
कार्यवाही में कोतमा थाना प्रभारी आरके वैश्य के कुशल नेतृत्व में उनकी टीम जिसमें उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर वैश्य व आरक्षक अजय शर्मा कृपाल सिंह भानु प्रताप सिंह संजय द्विवेदी सत्यभान चक्रधर तिवारी जितेंद्र मंडलोई नत्थू लाल शुभम तिवारी के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!