चोरी करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया ई-रिक्शा बरामद

0

चोरी करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया ई-रिक्शा बरामद
कटनी।। कमल पसरीजा पिता रमेश कुमार पसरीजा निवासी एडीएम लाईन थाना माधवनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नदीपार में बैक्सी कंपनी की ई-रिक्शा आटो की एजेंसी है और वर्कशॉप राधिका बारात घर के सामने रचना नगर में है। 15.09.2025 को नत्थू रैदास अपने ड्रायवर कमलेश यादव से ई रिक्शा क्र. एम.पी. 21 जेड सी 0527 को बनवाने के लिए एजेंसी में लेकर आया था जो रात्रि हो जाने पर ई-रिक्शा को वर्कशॉप में खड़ा करा दिया था। एजेंसी और वर्कशॉप में रात्रि में चौकीदार सत्यनारायण गुप्ता रहता है जो रात में करीब 02.30 बजे वर्कशॉप में जाकर देखा तो ई-रिक्शा वर्कशॉप में नही था। थाना कोतवाली मे अज्ञात चोर के द्वारा ई-रिक्शा चोरी कर ले जाने संबंधी रिपोर्ट रिपोर्ट पर अप.क्र. 820/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वर्कशॉप के मालिक व चौकीदार से विस्तृत पूछताछ की गई। वर्कशाप के मालिक ने पूर्व में दुकान में काम करने वाले मिस्त्री विकास तोमर पिता फत्तू उर्फ मिस्त्री तोमर पर संदेह व्यक्त करते हुए बताया कि विकास तोमर को 02 माह पहले काम से निकाल दिया था। जिसे दुकान व वर्कशॉप के खुलने व बंद होने की पूरी जानकारी रहती है। इसी क्रम में विवेचना को आगे बढ़ाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदेही के बारे में जानकारी एकत्रित की गई और संदेही पर नजर रखी गई। जो जल्द ही संदेही व उसका एक अन्य साथी ई-रिक्शा की बैटरी को बेचने की फिराक में लगे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संदेही विकास तोमर व उसके साथी हर्षित रैकवार को ई-रिक्शा की बैटरी व टायर के साथ पकड़ा गया। दोनों संदेहियों को थाना लाकर पूछताछ की गई तों बैक्सी कंपनी के वर्कशॉप से ई-रिक्शा चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि कमल पसरीजा के वर्कशॉप के बारे में उन्हें पूरी जानकारी थी इसी कारण दोनों ने मिलकर चोरी करने की योजना बनाई और 15-16 की रात्रि में ई-रिक्शा को चोरी कर रचना नगर गली नं. 02 के पास छिपाकर रख दिए फिर उसकी बैटरी व टायर को बेचने की फिराक में थे।
आरोपी विकास तोमर पिता फत्तू उर्फ मिस्त्री तोमर उम्र 35 वर्ष निवासी शेर चौक ईश्वरीपुरा वार्ड एवं
हर्षित रैकवार पिता संतोष रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी थाना कुठला के पास से पुलिस ने बैकसी कंपनी का ई-रिक्शा क्र. एम.पी. 21 जेड सी 0527, आटो की बैटरी व टायर कीमती 02 लाख रूपये का जब्त किया है .दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सामने पेश किया गया जहाँ से दोनों कों जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!