निर्माणाधीन चौपाटी पहुंचीं महापौर प्रीति सूरी, विकास कार्यों का लिया जायजा गुणवत्ता, जल संरक्षण और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, वाटर हार्वेस्टिंग पर भी जोर

0

निर्माणाधीन चौपाटी पहुंचीं महापौर प्रीति सूरी, विकास कार्यों का लिया जायजा
गुणवत्ता, जल संरक्षण और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, वाटर हार्वेस्टिंग पर भी जोर
कटनी।। शहर में निर्माणाधीन चौपाटी का बुधवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने एमआईसी सदस्यों और निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पुराने कुएं को साफ कर वाटर हार्वेस्टिंग संरचना के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए, ताकि वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। साथ ही चौपाटी क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले फूल-माला विक्रेताओं से चर्चा कर निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि चौपाटी निर्माण पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed