विधायक संजय पाठक ने की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट,कुटेश्वर पुल के सुधारकार्य के लिए निर्माण एजेंसी बदलने का किया आग्रह

0

विधायक संजय पाठक ने की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट,कुटेश्वर पुल के सुधारकार्य के लिए निर्माण एजेंसी बदलने का किया आग्रह
कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर महानदी पर बरही मैहर मार्ग पर बाणसागर के बैक वॉटर पर बने क्षतिग्रस्त कुटेशवर पुल के 26 करोड़ से होने वाले सुधार कार्य को लेकर निर्माण एजेंसी बदलकर मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द कराने के लिए निर्माण एजेंसी सेतु निर्माण निगम से लेकर बाणसागर परियोजना के माध्यम से कराने का पत्र सौंपते हुए आग्रह किया। मैहर को अमरकंटक को जोड़ने वाले बरही मैहर मार्ग पर महानदी पर बना पुल पिछले तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त हो कर बड़े वाहनों के आवागमन के लिए बंद है सिर्फ छोटे वाहनों को निकलने दिया जा रहा है जिससे क्षेत्रिय जनता को आवागमन में बड़ी परेशानी हो रही है ।
पिछले तीन सालों से कुटेश्वर एरिया के महानदी पर बने पुल के पीलर क्रमांक 10 डेक स्लैब के केंटिलीवर भाग में डिफ्लेक्शन होने से प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के गुजरने से पुल में अधिक कम्पन होने से वाहनों को आवाजाही से दुर्घटना की संभावना को देखते हुए से पुल पर आवागमन प्रतिबंधित कर बंद कर दिया गया था पर स्थानीय विधायक संजय पाठक द्वारा जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर के माध्यम से इंजीनियरों द्वारा जांच करा कर छोटे वाहनों के लिए खोला गया है। पर बड़े हार्वेस्टर,बस, ट्रैक जैसे व्यवसायिक वाहनों का आवागमन न होने से कृषि कार्य सहित सामान्य जनजीवन में परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले दो सालों ने शासन स्तर पर प्रयास कर तीन बार टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी पुल के सुधार कार्य के लिए राशि स्वीकृति निविदा प्रक्रिया के पश्चात पुल के सुधार कार्य की जटिलताओं को देखते हुए ठेकेदारों ने काम छोड़ दिया गया है क्योंकि सेतु निर्माण निगम के ठेकों को लेने वाले ठेकेदारों के पास इस तरह के पुल का सुधारकार करने का अनुभव नहीं है । इस पुल का निर्माण बाणसागर परियोजना के अधिकारियों द्वारा अपनी इंजीनियरिंग क्षमता के अनुसार किया था पर बाद में पुल लोकनिर्माण विभाग को ट्रांसफ़र हो गया था। अब इसलिए विधायक संजय पाठक ने पुनः पुल को मूल निर्माण एजेंसी बाणसागर परियोजना को देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!