दो माह पूर्व लापता हुआ युवक का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने रीठी थाना में दर्ज कराई थी गुमशुदगी, देवरीफाटक का रहने वाला है लापता युवक

0

दो माह पूर्व लापता हुआ युवक का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने रीठी थाना में दर्ज कराई थी गुमशुदगी, देवरीफाटक का रहने वाला है लापता युवक

 

कटनी/रीठी।। घर से ससुराल जाने के लिए निकला एक युवक दो माह बीत जाने के बाद भी न तो अपने घर पहुंचा और न ही ससुराल। खाफी खोजबीन के बाद अचानक लापता हुए युवक की परिजनों द्वारा रीठी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। लेकिन पुलिस द्वारा बीते दो माह से की जा रही खोजबीन भी नाकाम है। लापता युवक का पुलिस अभी तक सुराग नही लगा पाई है। लापता युवक के माता-पिता अपने पुत्र के इंतजार में बार-बार थाना के चक्कर काटने मजबूर हैं।

मामले के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक रीठी थाना अंतर्गत देवरीफाटक निवासी सुनीता पति गरीबनाथ सपेरा का 22 वर्षीय पुत्र उनीष सपेरा 29 मई की रात को करीब 9 बजे घर से ससुराल जाने को निकला। लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा उनीष की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कही नही मिला। परेशान परिजनों ने रीठी पुलिस थाना में उनीष के गुम हो जाने की सूचना दी। लेकिन रीठी थाना में गुमशुदगी दर्ज हुए दो माह का समय भी बीत गया पर पुलिस उनीष सपेरा अभी तक कोई भी सुराग नही लगा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!