कोल माइंस ऑफिसर असोसिएशन ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारी ने सीएमडी एवं डायरेक्टर एछ आर से की सौजन्य भेट। रीजनल वर्कशॉप में अजय द्विवेदी का हुआ भव्य स्वागत।

0

धनपुरी। समय डेस्क। कोल माइंस ऑफिसर असोसिएशन ऑफ़ इंडिया साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड बिलासपुर शाखा का चुनाव संपन्न हुआ इस चुनाव में लोगों ने कई प्रत्याशियों को आईना दिखाया और कई नये युवा प्रत्याशी पुराने प्रत्याशियों को पराजित किया।

8 जून को एस ई सी एल शाखा के अध्यक्ष आशीष त्यागी के नेतृत्व में कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की टीम सबसे पहले अध्यक्ष सह- प्रबंध निदेशक हरीश दुहन से सौजन्य भेंट की। इस टीम में दोनों वाइस प्रेसिडेंट अजय द्विवेदी एवं तिलक राज महासचिव आलोक कुमार खुल्लर जॉइंट जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर अनु नेहा ट्रेजर अनूप विजय रहाते, और जॉइंट ट्रेजर अजय गुप्ता शामिल थे।

कंपनी के सीएमडी हरीश दुहन सर ने सभी विजय प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी और कहा की आपकी टीम बहुत ही एनर्जेटिक है जिसमें एक्सपीरियंसड और युवा लोग का समावेश है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह टीम कोल माइंस ऑफिसर असोसिएशन ऑफ़ इंडिया की गरिमा का ध्यान रखते हुए बहुत बढ़िया काम करेगी और अधिकारियों के कल्याण में बढ चढ के हिस्सा लेगी। श्री दुहन ने कहा की आप अधिकारियों के वेलफेयर के लिए स्कीम लेकर आए और उसके साथ-साथ कंपनी को शिखर में पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित करें क्योंकि कंपनी का अस्तित्व से ही हम सबका अस्तित्व है। इस अवसर पर सी एम ओ ऐ आई के अध्यक्ष आशीष त्यागी ने सीएमडी सर को भरोसा दिलाया कि यह टीम सकारात्मक तरीके से सभी को लोगों को लेकर आगे बढ़ेगी और हमारी प्राथमिकता कंपनी को विभिन्न क्षेत्रों में मिल रही चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाने में रहेगा। नई टीम ने सीएमडी सर का मुंह मीठा कराया और उनसे आशीर्वाद लिए।

इसके उपरांत नवनिर्वाचित टीम ने निदेशक मानव संसाधन श्री वीरंची दास से मिलकर उनके आशीर्वाद प्राप्त किया और उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर निदेशक मानव संसाधन ने कहा की टीम बहुत अच्छी फार्म हुई है और आप सब लोग को एक साथ मिलकर अधिकारियों के हित के लिए आगे बढ़ना होगा। श्री वीरंची दास ने कहा की कभी भी उनके पास अधिकारियों के कल्याण के लिए कोई भी काम आयेगा वो, नियमतय उस कार्य को करने में सबसे आगे रहेंगे।

अजय द्विवेदी का रिजनल वर्कशॉप में हुआ भव्य स्वागत।

कोल माईंस ऑफिसर असोसिएशन ऑफ़ इंडिया के नवनिर्वाचित वाइस प्रेसिडेंट और वर्कशॉप के इंजीनियर अजय द्विवेदी का जैसे ही 9 जून को क्षेत्रीय कार्यशाला में आगमन हुआ तो उनके समर्थको ने ढोल नगाड़े के साथ और शानदार आतिशबाजी करके स्वागत किया। बूढ़ार ग्रुप के इंजीनियर भैया लाल, प्रबंधक विद्युत एवं आंतरिक राजेश अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी और स्टाफ के लोगों ने अजय द्विवेदी को मालों से पाट दिया।

स्वागत के पश्चात सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने वर्कशॉप पहुंचकर अजय द्विवेदी का भवय स्वागत किया। और खुशी में मिष्ठान बाटें। श्री अजय द्विवेदी ने वर्कशाप के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और कहा कि उनका स्नेह और प्यार उनके लिए सदैव संबल का काम करता है।

श्री अजय द्विवेदी के वाइस प्रेसिडेंट बनने पर एरिया जनरल मैनेजर बीके जेना, मनीष श्रीवास्तव महाप्रबंधक संचालन, सब एरिया मैनेजर रामपुर बटुरा संदीप शर्मा, सब एरिया मैनेजर राजेंद्रा खैरहा हरी बाबू, सब एरिया मैनेजर बुढार शारदा पी रमन्ना, सब एरिया मैनेजर अमलाई धनपुरी ओसीएम मनीष कुमार सिंह, सब एरिया मैनेजर आमलाई बंगवार दामिनी संजय सिंह, स्टाफ ऑफिसर विद्युत एवं यांत्रिक पार्थ सेनगुप्ता, एरिया फाइनेंस मैनेजर रविंद्र गणवीर, मुख्य चिकित्सा सेवा के डॉक्टर कल्याण सरकार, स्टाफ ऑफिशल माईनिंग संदीप सोनी एरिया सेफ्टी ऑफिसर रमेश प्रसाद, एरिया सर्वे ऑफिसर आशीष सक्सेना, प्रबंधक ए के जोड़े, प्रबंधक श्री ध्रुव, प्रबंधक डी आर कुर्रे, प्रबंधक राजेश खमपरिया, प्रबंधक मंडावी, प्रबंधक बालकृष्ण,एरिया पर्सनल मैनेजर बलराम हेंब्रम, राजेंद्र चतुर्वेदी, स्टाफ ऑफिसर मटेरियल आनंद पांडे, प्रबंधक कार्मिक पार्थ चटर्जी,डिपोऑफिसर प्रवेश सोनी, वर्कशॉप के प्रभारी चीफ मैनेजर डॉक्टर सिद्दीकी, मैनेजर लीलेश डहरिया, डा शाहिद कादरी, एरिया सेल्स मैनेजर कुशाल सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी शिवानंद मिश्रा नर्मदा विश्वकर्मा, राजेश अग्रवाल उदित भारद्वाज अमनदीप, अभिषेक पटेल, स्वप्निल त्रिपाठी अभिषेक उपाध्याय, हरि सिंह, बृजेश शुक्ला अविनाश साकेत, उदित चंद्रवंशी, अंबुज द्विवेदी, प्रकाश मिश्रा मनीष तिवारी भैया लाल राजेश सेठ अवनीश सिंनहा निर्मल खटीक, मुस्कान त्रिपाठी, शांतनु शुक्ला अब्बास रिजवी कीरीट वशिष्ठ, लालचंद बुनकर अंकित बुनकर गौरव सिंघल, पंकज गौतम,आदि ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed