कोयलांचल में 23 को होगी काव्य वर्षा , लगेंगा महारथियों का जमावड़ा

0

Shambhu@9826550631

शहडोल। 23 मार्च को शाम 7 बजे होने जा रहे कवि सम्मेलन का अयोजन स्थानीय नेहरू महाविद्यालय के प्रांगण बुढार में होने जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन साहित्य अकाडमी बुढार-धनपुरी द्वारा किया जा रहा है अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को भव्यता दिलाने के लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां भी कर ली गईं हैं।

 

देश के जाने-माने कवियों का आगाज
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य रचना को सुनने के लिए कोयलांचल क्षेत्र ही नहीं जिले भर के काव्य रसिक श्रोताओं में इनके आगमन का इंतजार सोशल मीडिया पर उत्साह इन दिनों देखा जा रहा है।

साहित्य अकाडमी बुढ़ार-धनपुरी के बैनर तले आगामी 23 मार्च को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश एवं विदेश में काव्य रचना की अलग जगाने वाले ख्याति प्राप्त नामी कवियों का प्रथम बार आगमन हो रहा है और ऐसे लोकप्रिय कवियों के काव्य रचना को सुनने काव्य रसिक श्रोता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वही कवि सम्मेलन के किए जा रहे हैं आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना कर रहे हैं।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष-हनुमान खंडेलवाल कार्यक्रम संयोजक-कमलेश शर्मा, तथा आयोजन समिति के संरक्षक-बलमीत सिंह खनूजा, राजकुमार सरावगी, सनत शर्मा, सुजीत सिंह चंदेल, प्रदीप सिंह, मोहन नामदेव, अशोक सिंह, अरविंद नायक, अजय सिंह तथा आयोजन समिति से जुड़े उत्साहियों के स्तुत्तय प्रयास से कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

देश एवं विदेश में काव्य रचना की प्रस्तुति कर ख्याति प्राप्त कवियों का शुभागमन 23 मार्च को कोयलांचल क्षेत्र में हो रहा है और कवियों के काव्य रचना का लाभ काव्य रसिक श्रोता भरपूर अर्जित कर सकेंगे।अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग के लोकप्रिय कवि-संपत सरल (राजस्थान) हास्य कवि-प्रताप फौजदार (गुजरात) हास्य-व्यंग के जाने-माने कवि-शंभू शिखर (बिहार) वीररस की लोकप्रिय कवित्री-प्रियंका राय (उत्तर प्रदेश) गीत-गजल की ख्याति प्राप्त कवित्री-गौरी मिश्रा (नैनीताल) हास्य व्यंग के चिरपरिचित कवि अखिलेश द्विवेदी (बनारस)तथा कवि- यशदीप कौशिक (दिल्ली) अपनी काव्य रचना से काव्य रसिक श्रोताओं को निश्चित ही ठहाके लगाने की और प्रेरित करेंगे क्योंकि- ख्याति प्राप्त ऐसे कवियों का प्रथम बार कोयलांचल क्षेत्र में साहित्य अकाडमी के बैनर तले आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में शुभागमन हो रहा है।अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजन समिति ने काव्य प्रेमी सहित श्रोताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्याया में पहुंच कर काव्य वर्षाा का आनंद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!