रायपुर में 23 अगस्त को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक

0

रायपुर। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान के रायपुर आगमन पर संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजना तथा छात्र एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

 

राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान ने संगठन को छत्तीसगढ़ में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से 23 अगस्त 2026, रविवार को रायपुर में प्रांतीय बैठक आयोजित करने का आह्वान किया है। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से जिला संयोजक, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।

 

प्रांतीय बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जिला स्तर पर संगठन विस्तार, छात्र एवं युवा गतिविधियों तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

संगठन की ओर से सभी जिला संयोजकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से निर्धारित तिथि को रायपुर पहुंचकर बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया है।

 

बैठक को लेकर छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन का उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए संगठनात्मक स्तर पर उनकी सहभागिता को और मजबूत करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed