पत्नी की हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

0

शहडोल। 09 मई को फरियादी रामप्रकाश कोल पिता बाल्मीक कोल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खड्डा द्वारा ब्यौहारी थाना में उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08 मई को उसके रिस्ते की भांजी सुधा कोल को उसका पति छोटेलाल कोल, भल्लू उर्फ अमृतलाल कोल के साथ कमरे मे पकड लिया था, इसी बात को लेकर राड एवं डंडा से मारपीट किया था, जिससे उसकी भांजी सुधा कोल की मृत्यु हो गई है, फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 103(1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम एवं फारेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा मृतिका के शव का पंचनामा कर पी.एम. कराया गया, जिसमे मृतिका की हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है। विवेचना के आधार पर आरोपी छोटेलाल कोल पिता सूरज कोल निवासी वार्ड क्रमांक 11 जुनिया मोहल्ला ब्यौहारी के विरूद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने पर 02 टीमे गठित कर आरोपी छोटेलाल की तलाश की गई तथा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई । जिसमे आरोपी छोटेलाल कोल द्वारा लोहे की राड एवं डंडे से पत्नी सुधा कोल एवं भल्लू उर्फ अमृत लाल कोल के साथ मारपीट करना तथा सुधा कोल की मारपीट कर हत्या कर देना बताया । आरोपी छोटेलाल कोल के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना मे प्रयुक्त लोहे की राड एवं लकडी का डंडा जप्त किया गया है तथा आरोपी छोटेलाल कोल पिता सूरज कोल उम्र 30 वर्ष निवासी जुनिया टोला ब्यौहारी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी के दिशा निर्देशन मे ब्यौहारी पुलिस द्वारा की गई है । कार्यवाही मे थाना प्रभारी अरूण कुमार पाण्डेय एवं अधिनस्थ स्टाफ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र उपाध्याय, आरक्षक अजीत यादव, संजय द्विवेदी, अमृत यादव, पुष्पेन्द्र सिंह की भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!