. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण
गौरेला, 6 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा भारत माता के महान सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री संजू नारायण सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, एकात्मता एवं जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुशांत द्विवेदी, जिला सहसंयोजक बिट्टू राव, जिला संयोजक शंकर सोनी, सहसंयोजक नीलेश नामदेव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह गहलोत, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंघल, सचिन जैन, पार्षद मनोज कुमार विश्वकर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम ताम्रकार, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहप्रभारी अनिल शिवदासानी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण के संकल्प के साथ किया गया।