सायना महाविद्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर
सायना महाविद्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

कटनी। एस. एन. एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कटनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में SYNA Group की Mrs. Anukriti Pathak विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महाविद्यालय परिवार ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण की भावना व्यक्त की। मुख्य अतिथि Mrs. Anukriti Pathak ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक एवं प्रेरणादायी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष गूंजते रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के माध्यम से विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “आज के विद्यार्थी ही कल के भारत की मजबूत नींव हैं।” साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर प्रदर्शन एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में SYNA Group के Mr. Rishi Arora (Management Representative), हर्ष कपूर, डॉ. सी. ए. लियोनी, प्रो. आर. अबिरामी, शरद यादव, अरुण उरमलिया, शोभित त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह, मेघना ओटवानी, दोलन रॉय, संगीता मिश्रा, रुचिता लूनावत, नेहा सिंह, प्रशांत सोनी, अनामिका नायक, माला रोहरा, सौरभ सेन सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।