जैतपुर थाने में बढ़ रहा चोरी का ग्राफ, कम्प्यूटर चोरी की दूसरी घटना

0

 

Narad#9826550631

शहडोल।बीती रात जैतपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शासकीय माद्यमिक विद्यालय बालक आश्रम साखी के हेड स्टार्ट केंद्र का कंप्यूटर, प्रिंटर सहित माउस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जहा संस्था के जिम्मेदार ने बताया कि रविवार सोमवार की दरम्यानी रात में जहां पूरे जिले में लाक डाउन घोषित रहा वही चोरो ने आश्रम में सेंध लगा दी।बताया जा रहा है कि संस्थान का ताला तोड़कर चोरो ने 3 नग कंप्यूटर और 1 प्रिंटर पर हाथ साफ कर दिया है।वही रखी कई चीजों को उथल पुथल कर दिया गया है।

यह हुआ बीती रात
लॉक डाउन की रात जैतपुर थाने से 8 किलोमीटर दूरी पर साखी ग्राम के बालक आश्रम में दीवाल कूद कर स्कूल के 4 ताले तोड़कर चोरो ने हाथ साफ कर दिया वही बगल के 50 मीटर दूरी पर हॉस्टल में सो रहे चपरासी को भनक तक नहीं लगी 12 बजे के बाद हुई चोरी ने में प्राचार्य को सुबह 5 बजे जानकारी लगी। चोरों ने 3 कम्प्यूटर 1 प्रिंटर 3 माउस सहित अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया वहीं चोरों ने भारी बैटरी को लेजाने में असमर्थ रहे जहां बैटरी दरवाजे के पास छोड़ कर भाग गए। संस्थान के प्राचार्य ने इसकी सूचना जैतपुर थाने को दे दी है जहां जांच पड़ताल जारी है।

पहले भी हो चुकी कई चोरियां
जैतपुर के बालक आश्रम स्टार्ट केंद्र में चोरी हुए कंप्यूटर और प्रिंटर क्षेत्र के लिए कोई नई बात नहीं दर्जनों हाल की चोरियां का भी खुलासा अब तक जैतपुर पुलिस नहीं कर पा रही है। विगत दिनों साखी पंचायत से हुए कंप्यूटर चोरी की रिपोर्ट भी थाने में धूल खा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव से हुई कई चोरियां का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं ऐसी घटना माह में कई बार हो जा रही हैं। जैतपुर थाने के लापरवाह रवैए से चोरों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!