सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होंगी सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत चिन्हित गतिविधियां रक्तदान, स्वास्थ्य जांच,  वृक्षारोपण, स्वच्छता, योग-ध्यान सहित 14 गतिविधियां होंगी आयोजित

0

सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होंगी सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत चिन्हित गतिविधियां रक्तदान, स्वास्थ्य जांच,  वृक्षारोपण, स्वच्छता, योग-ध्यान सहित 14 गतिविधियां होंगी आयोजित
कटनी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 से 10 अक्टूबर तक जिले में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत चिन्हित विभिन्न सेवा गतिविधियों का चरणबद्ध आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विभागवार नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की है।
जारी आदेश के अनुसार सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत रक्तदान शिविर, अनाथालय एवं वृद्धाश्रम भ्रमण, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता ही सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर, योग एवं ध्यान सत्र, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता, कैरियर काउन्सलिंग सत्र, नशा-मुक्त भारत जागरूकता, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, सड़क सुरक्षा जागरूकता, फिट इंडिया खेल सत्र तथा दिव्यांगजन सहयोग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनाथालय एवं वृद्धाश्रम भ्रमण, नशा-मुक्त भारत जागरूकता तथा दिव्यांगजन सहयोग गतिविधियों के लिए उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग को, वृक्षारोपण के लिए वन मंडलाधिकारी, स्वच्छता एवं प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता के लिए उपायुक्‍त नगर निगम एवं सीईओ जनपद पंचायत, योग एवं ध्यान सत्र के लिए जिला आयुष अधिकारी तथा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता एवं पोषण-एनीमिया जागरूकता के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार कैरियर काउन्सलिंग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं अग्रणी तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य को, सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को तथा फिट इंडिया खेल सत्र के लिए जिला खेल अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चिन्हित सेवा गतिविधियों के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का व्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed