दहेज रूपी दानव से मुक्ति के लिए हम सबको आना होगा आगे – पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी रीठी के पटेल मोहल्ला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को हुआ सुदामा चरित्र कथा का सुंदर वर्णन

0

दहेज रूपी दानव से मुक्ति के लिए हम सबको आना होगा आगे – पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी

रीठी के पटेल मोहल्ला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को हुआ सुदामा चरित्र कथा का सुंदर वर्णन

कटनी, रीठी।। आज समाज में बढ़ रही दहेज प्रथा को रोकने के लिए इस दहेज रूपी दानव से मुक्ति के लिए हम सबको अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इसे रोकने आगे आना होगा। क्योंकि यह एक बहुत बड़ी बुराई हमारे समाज में उत्पन्न हुई है। रीठी के पटेल मोहल्ला मे पंडित रामभगत त्रिपाठी के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं चारों धाम पूजन के सातवें एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी जी महाराज ने व्यासपीठ से कहे। उन्होंने यह भी कहा कि आज लोग स्वार्थ भरी मित्रता कर रहे हैं जो बेहद खतरनाक है। जरूरी है मित्र वही हो जो सुख और दुख में बराबर का हिस्सेदार बने इसलिए मित्रता करना है तो सुदामा जैसी करिए। महाराज श्री ने सुदामा चरित्र की कथा का सुंदर वर्णन व्यासपीठ से किया। कथा व्यास जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत हमारे समाज के महत्वपूर्ण है खासकर युवा के लिए जो आज युवा पीढ़ी नशे की ओर जा रही है, उनसे आग्रह है कि नशा भागवत का करें अपने मन को प्रभु के चरणों में लगायें और जिसने यह लगन लगा ली समझो वो बैतरणी पार कर गया। देखा गया कि रीठी नगर में हो रहे इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र धर्ममय नजर आ रहा है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिला, क्या पुरुष सभी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। वहीं संगीत मंडली द्वारा दी जा रही शानदार प्रस्तुति ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम संयोजक पटेल परिवार ने बताया कि आज शनिवार को कथा स्थल पर हवन, पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा। इस दौरान यज्ञाचार्य राजू पांडे,पन्ना लाल पटेल, बिक्रम पटेल, राजा पटेल, प्रशांत पटेल, प्रणय मिश्रा, संतोष पटेल, उमेश गुप्ता, दीपक पटेल, रामनिवास पटेल, सुम्मेर पटेल, राजेश पटेल, जयप्रकाश पटेल, रामकृष्ण पटेल, श्रीराम पटेल, जग्गू पटेल, संतोष गुप्ता, कमलकांत पांडे, जय पांडे, भूरा टुटरा, रामकुमार बर्मन, शंभू बर्मन, आनंद पटेल, गुलंदी पटेल, बल्लू पटेल, ललिता पटेल, अर्चना पटेल, सरस्वती पटेल, चंदा पटेल, ममता पटेल, प्राची पटेल, पूजा पटेल, रोशनी पटेल, काव्या पटेल सहित बड़ी संख्या श्रोताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!