144वें श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में महिला भजन मंडलियों ने बांधा समा, भक्तिरस में डूबा मंदिर परिसर

0

144वें श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में महिला भजन मंडलियों ने बांधा समा, भक्तिरस में डूबा मंदिर परिसर
कटनी।। 144वें श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को श्री जगदीश स्वामी मंदिर परिसर स्थित जगन्नाथ रसोई में भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की 20 से अधिक महिला भजन मंडलियों ने भगवान श्री जगन्नाथ, श्रीराम-जानकी एवं राधा-कृष्ण के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में संस्कृति महिला मंडल, शक्ति महिला मिलन ग्रुप, गहोई समाज महिला मंडली, जगन्नाथ महिला मंडल सहित विभिन्न महिला मंडलियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाप्रभु के जयघोष और भजनों से मंदिर परिसर देर शाम तक गूंजता रहा।
रथयात्रा की वापसी के उपरांत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी, रथयात्रा महोत्सव अध्यक्ष विजय ठाकुर सहित नंदू खांतल, पं. चंद्रिका प्रसाद दुबे, शिशिर टूहड़ा, शिवकुमार सोनी, विपिन दुबे, राजेश तिवारी, विजय पटेल एवं नरेश ताम्रकार का शॉल, श्रीफल एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति द्वारा महाप्रभु श्री जगन्नाथ की महाआरती संपन्न कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट एवं मंदिर समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी महिला भजन मंडलियों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी, रथयात्रा महोत्सव अध्यक्ष विजय ठाकुर, शिशिर टूहड़ा, शिवकुमार सोनी, पं. चंद्रिका प्रसाद दुबे, पं. उमेश दुबे, शंभू शरण मिश्र, मुरली मनोहर अग्रवाल, संतोष पांडे, विपिन दुबे, नरेश ताम्रकार, मनीष शर्मा, भारत गुप्ता, विनोद मिश्रा, राजेश तिवारी, विजय पटेल, राजेश पटेल, संजय गिरी, गोलू नामदेव, राजकुमार गुप्ता, रेशु टूहड़ा तथा हरिप्रसाद टीपा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!