अप्सरा साड़ी सेंटर के पास दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ 4 लाख की चोरी, नकाबपोश बाइक सवार फरार

0
(रामनारायण पाण्डेय)
 जयसिंहनगर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर करीब 4 लाख रुपये पार कर दिए।
जानकारी के अनुसार, कौआसरई निवासी अशोक कुमार गुप्ता, 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे एसबीआई बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी चार पहिया वाहन अप्सरा साड़ी सेंटर के पास खड़ी की और कुछ सामान लेने रतन किराना दुकान चले गए।

इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाश मौके पर पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर अंदर रखी करीब 4 लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना परिजनों द्वारा तत्काल थाना जयसिंहनगर में दी गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed