जयसिंहनगर में भव्य रूप से संपन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम

0
जयसिंहनगर। जनपद पंचायत  के तत्वाधान में स्थानीय थाना ग्राउंड में प्रदेश शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 200 नवविवाहित जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे और अपने नए जीवन की शुभ शुरुआत की।
कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, जिसमें आचार्य लवकुश मिश्रा जी द्वारा विधिवत वैवाहिक संस्कार कराए गए। धार्मिक वातावरण, मंगल गीतों एवं पारंपरिक विधानों ने पूरे आयोजन को श्रद्धामय बना दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। शासन द्वारा प्रदत्त सहायता राशि एवं उपहार सामग्री के साथ कन्याओं की सम्मानपूर्वक विदाई की गई।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे, एकता एवं नारी सम्मान का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहे हैं तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।
कार्यक्रम में जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, ब्यौहारी विधायक माननीय शरद जुगलाल कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, जिला कलेक्टर केदार सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री काजोल सिंह, तहसीलदार श्रीमती सुषमा धुर्वे, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला चक्रधारी शुक्ला, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रक्षा शिब्बू सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री मती विमला सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्षशिवेन्द्र शिबू सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण गौतम , सरपंच संघ की अध्यक्ष एवं जिला मंत्री श्रीमती कविता सिंह, मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री कचेर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी एवं रामनारायण पांडेय, सांसद प्रतिनिधि रावेंद्र (छोटू) शर्मा, नगर परिषद पार्षद नीरज शर्मा एवं दिवाकर पयासी, मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष आदेश शुक्ला (राजा), युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं कुबरा सरपंच शेषमणि पाल, मनोज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासनिक अमले, पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा, जिसके परिणामस्वरूप यह आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed