दो गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल,क्षतिग्रस्त विधुत पोल का हुआ सुधार

0

दो गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल,क्षतिग्रस्त विधुत पोल का हुआ सुधार


कटनी। विगत दिनों मौसम में अचानक हुए बदलाव और तेज आंधी चलने के कारण कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत खभों के क्षतिग्रस्त होने और उससे हुई मवेशियों की मौत को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा अविलंब विद्युत पोल सही करने और इस प्रकार की व्यवस्था करने के निर्देश विद्युत मंडल के अधिकारियों को दिए थे, जिससे आगामी दिनों में कोई भी अप्रत्याशित घटना न घटित हो। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में विद्युत मंडल द्वारा ऐसे स्थलों की जांच कर वहां विद्युत खंभों में सुधार कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिनों ग्राम गोरा में आंधी तूफान की वजह से 11 केवी लाइन की चपेट में आने से दो गायों की मौत की खबर सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसकी जांच कर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ग्रामीण के कार्यपालन अभियंता को दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई जांच में पता चला कि ग्राम गोरा में कृषक राजेंद्र पांडे के कृषि हार की चौड़ाई अत्याधिक होने और तेज आंधी चलने के कारण 11 केवी लाइन के विद्युत पोल टेढ़े हो गए जिससे विद्युत तार नीचे झूलने लगी और इसी दौरान दो गायों के विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। जांच उपरांत कार्यवाही करते हुए सिलोंडी विद्युत केंद्र द्वारा टेढ़े हो चुके विद्युत खंभों में सुधार कराकर उन्हें सीधा कर दिया गया और झूल रही तार को भी ऊंचाई पर व्यवस्थित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसी तरह तेज आंधी के कारण ग्राम देवरी कला में तीन विद्युत खंभों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद होने की शिकायत पर कलेक्टर द्वारा कार्यपालन अभियंता म प्र पू क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ग्रामीण को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के परिपालन में जांच करा कर क्षतिग्रस्त हो चुके विद्युत खभों के स्थान पर नवीन खंभे स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed