आईएचएचडीपी योजना के भवनों को आवंटित कराने के नाम पर घूस लेने वाले नगर निगम के कर्मचारी को जारी हुआ स्पष्टीकरण नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निगमायुक्त ने की कार्यवाही

0

आईएचएचडीपी योजना के भवनों को आवंटित कराने के नाम पर घूस लेने वाले नगर निगम के कर्मचारी को जारी हुआ स्पष्टीकरण नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निगमायुक्त ने की कार्यवाही

कटनी। आईएचएचडीपी योजना के अंतर्गत आवास आवंटित कराने के नाम पर एक महिला से 10 हजार रुपए की घूस लेने के मामलें नगर निगम के कर्मचारी को निगमायुक्त ने नोटिस जारी किया है। प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए एवं वायरल वीडियो के आधार पर निगमायुक्त ने उक्त कर्मचारी के खिलाफ स्पष्टीकरण का नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं । कार्यालय नगरपालिक निगम कटनी मप्र पत्र क्रमांक क. / 473/ लो.नि.वि. / IHHDP / 2023 कटनी दिनांक /12/05/2023 में उल्लेख किया गया हैं कि :प्रियंक सिंह चौहान, दैनिक वेतन भोगी श्रमिक (लो.नि.वि.) नगर पालिक निगम कटनी सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वायरल वीडियों के संबंध में स्पष्टीकरण बावत् । उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से दिनांक 12.05.2023 को वायरल वीडियों अनुसार आपके द्वारा इंद्रा नगर एवं सरला नगर में IHHDP योजना के अंतर्गत निर्मित भवनों के आवंटन कराये जाने के वार्तालाप एवं उक्त आवंटन के एवज में अनाधिकृत राशि प्राप्त किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित होता है। उक्त कृत्य शासन की योजना के मंशा के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः उक्त वायरल वीडियों के संबंध में अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष / लिखित में, पत्र जारी दिनांक से तीन दिवस की अवधि में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में आपके विरूद्ध यथा उचित कार्यवाही की जावेगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरतापूर्वक लेते हुए निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने उक्त करवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed