नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार में शोक, पुष्पा खंडेलवाल का निधन

0
मानपुर। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार की वरिष्ठ सदस्य एवं व्यवसायी रसिक खंडेलवाल की माताजी श्रीमती पुष्पा खंडेलवाल का रविवार सायं लगभग 5 बजे उनके निज निवास पर निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और नगरवासी उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि श्रीमती पुष्पा खंडेलवाल पिछले लगभग पांच वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका उपचार भोपाल स्थित राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा था। लंबे समय तक बीमारी से संघर्ष करने के बाद उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
दिवंगत श्रीमती पुष्पा खंडेलवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ नगर के सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है। नगर के अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
परिजनों के अनुसार, दिवंगत का अंतिम संस्कार सोमवार, 29 जून  को प्रातः 9:30 बजे शांति धाम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed