भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर संजय सत्येंद्र पाठक के बंगले में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां और की आतिशबाजी….देखिए जीत कों लेकर क्या कहा संजय सत्येंद्र पाठक नें

0

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर संजय सत्येंद्र पाठक के बंगले में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां और की आतिशबाजी….देखिए जीत कों लेकर क्या कहा संजय सत्येंद्र पाठक नें
कटनी।। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय के बाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सत्येंद्र पाठक के बंगले में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत का भव्य जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और जोरदार आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस ऐतिहासिक जनादेश का प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि देश की जनता ने विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है। कार्यकर्ताओं ने सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को जनता का आशीर्वाद मिलने की बात कही। इस अवसर पर संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और जनता लगातार भाजपा की नीतियों पर विश्वास जता रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत के सपने को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद अब बंगाल में भी राष्ट्रवादी विचारधारा को नई मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की भी सराहना की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल में सिंडिकेट राज के खिलाफ भाजपा की यह सफलता आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगी।

जीत के उल्लास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया, भारत माता के जयकारे लगाए और भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और विजय का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed