भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने जताया हर्ष

0

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने जताया हर्ष
कटनी।। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, जिसके चलते जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की पारदर्शी कार्यप्रणाली, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान हेतु चलाई जा रही योजनाओं तथा राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों ने जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों में जनता ने पुनः भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया है। श्री पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनविश्वास, विकास और आत्मनिर्भर भारत की सोच की विजय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed