उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर आई महिला गांजा तस्कर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर आई महिला गांजा तस्कर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटनी।। थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाहियां की जा रही है। जिसके तहत पुलिस के द्वारा एक महिला गांजा तस्कर से लगभग 4 किलोंग्राम गांजा बरामद कर NDPS एक्ट के तहत कार्यावाही की गईं है। इस संबंध मे जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा ने जानकारी मे बताया कि विश्वसनीय मुखबिर तंत्र से लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि बाहरी राज्य उड़ीसा से गांजा की खेप आ रही है और गांजा तस्कर पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के माध्यम से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इसी कारण मुड़वारा रेल्वे स्टेशन, मेन रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड क्षेत्र में विशेष निगाह रखी जा रही थी। क्षेत्र में पैट्रोलिंग के दौरान सिविल लाईन से मुड़वारा रेल्वे स्टेशन जाने वाली रोड़ में एक महिला को पकड़ा गया। महिला से नाम पता पूछने पर मिली कुुम्हार पति रंजीत कुम्हार 28 साल निवासी ग्राम बांसुड़ी थाना मनमुंडा जिला बौद्ध उड़ीसा की होना बताई। महिला के पास पिठ्ठू बैग की चैन खोलकर देखा गया तो बैग के अंदर खाकी रंग की टेप से लिपटे 07 पैकेट रखे मिले, जिन्हे खोलकर देखने पर उनमें हरी पत्तीनुमा डंठलदार बीजयुक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जिसकी कुल मात्रा 3.635 कि.ग्रा. कीमती 36500 रुपए बताई जा रही है। आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यावाही कर विवेचना में लिया गया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ी गई महिला जिला बौद्ध (उड़ीसा) की रहने वाली है, जिससे पूंछताछ जारी है। थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व भी माह अगस्त और सितम्बर में उड़ीसा से गांजा लेकर आए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। महिला को पकड़ने मे कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार शर्मा, उनि. अरूणपाल सिंह, प्र.आर. नीरज तिवारी, म.आर. रूपाली यादव, आर. राहुल तिवारी, राहुल यादव, पलाश दुबे, अभिषेक राय, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, मयंक सिंह, सोमनाथ कुर्मी, एवं विकास राय की अहम भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!