पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, आपूर्ति पर उठे सवाल, कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग

0

पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, आपूर्ति पर उठे सवाल, कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग
कटनी।। जिले में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, जबकि कुछ पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं। इस गंभीर स्थिति को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कलेक्टर को पत्र लिखकर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है।


पत्र में मिश्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से जिले के अनेक पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी बनी हुई है, जिससे आम जनता, किसान और परिवहन से जुड़े लोग खासे परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार ईंधन के दामों में संभावित वृद्धि की आशंका के चलते डिपो स्तर पर सप्लाई को लेकर संदेह की स्थिति बन रही है, और कालाबाजारी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
मिश्रा ने यह भी कहा कि एक ओर सरकार और जिला प्रशासन ईंधन एवं घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इसके विपरीत नजर आ रही है। कई पंपों पर लंबी कतारें और खाली टंकियां प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।
उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल एक विशेष टीम गठित की जाए, जो डिपो से हो रही सप्लाई की निगरानी करे और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही जिले में पेट्रोल-डीजल की सुचारू और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed