सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्यवाही। जिले में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन करते रेत के 4 ट्रैक्टर वाहन जप्त।
gpm कलेक्टर विजय दयाराम के.के आदेशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में रेत के अवैध परिवहन करते कोलबिर्रा , पथर्रा एवं मटियाडाड़ क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर वाहन को ज़ब्त कर सभी ट्रैक्टर वाहन को कोटमी चौकी में सुरक्षित रखा गया है। वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) अधिनियम 1957 की धारा 21(5), एवं 23(क) के तहत कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर महोदय के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत का गुणवत्तापूर्वक जाँच कर निराकरण किया जायेग ।
कार्यवाही में ये रहे शामिल:- श्री सुजीत कंवर (खनि निरीक्षक) शिवकुमार लहरे(खनि सिपाही) छवि ( नगर सैनिक) शामिल रहे ।
जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।