Nh45 मे सड़क खोजने के बाद भी नहीं मिल रही है, गाड़ियों की लगी लम्बी लाइन से आमजन त्रस्त.. संदीप शुक्ला 

0

कोटा/बिलासपुर

बिलासपुर जिले से जीपीएम जिला और छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से जोड़ने वाली सड़क अपनी बदहाली पर रो रहा है और इसकी यातना झेल रहे हैँ इस मार्ग पर चलने वाले यात्री

रतनपुर से पेंड्रा के बीच प्रतिदिन हजारों गाड़ियों का आना जाना लगता रहता है पर ज़ब से बारिश प्रारम्भ हुई है इस सड़क पर गाड़ियों का चलना दूभर हो गया है और रोज गाड़ियों की लम्बी कतारें लगी रहती है जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो रही है

पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला को ग्रामीणों ने फिर से जाम लगने की जानकारी दी और मौके पर संदीप शुक्ला ने पंहुच कर स्थिति का जायजा लिया

ग्रामीणों ने बताया की पिछले चार दिन से रोज सड़क जाम होता है फिर क्रेन के माध्यम से जाम हटता है और थोड़ी देर बाद फिर यही सिलसिला चलता रहता है

पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया की इस सड़क को जिस तकनीकी से बनाया जा रहा है वो तकनीकी ही गलत है संबधित सड़क पर गाड़ियों की संख्या और लोड इतनी ज्यादा है की डामर सड़क का टिकना मुश्किल है तकनीकी मे संसोधन करते हुए NH के अधिकारीयों को कांक्रीट की सड़क बनाना चाहिए जो लम्बे समय तक टिक पायेगा

जाम मे फंसे यात्रियों ने अपना दुखड़ा बताया की जाम के कारण खाने पीने के सामान के लिए भी उन्हें परेशान होना पड़ रहा है और घंटो इंतजार भी करना पड़ता है

शुक्ला ने कहा की एक तरफ नितिन गडकरी कहते हैँ की उनके पास पैसे की कमी नहीं है वो चाहे जितनी सड़कें बनवा वंही दूसरी तरफ दो साल से ज्यादा बीत जाने के बाद भी सड़क पहले से भी बदतर हालत मे है जिससे यात्रियों और आमजनता मे भारी आक्रोश है अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आम जनता आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी

सड़क की समस्या के निराकरण के लिए शुक्ला ने क्षेत्र के सांसद तोखन साहू, राज्य सभा सांसद फूलो देवी नेताम को को फोन पर चर्चा कर जानकारी दी और आम जनता को हो रही तकलीफो से अवगत कराया और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय मे फोन से सूचना दी और ईमेल के माध्यम से मिलने का समय भी माँगा है अब आगे देखना होगा की इन सभी प्रयासों का कुछ सकारात्मक परिणाम आता है या फिर आगे भी यात्रियों और आमजनता को को धक्का खाते हुए सफर करना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *