वार्ड क्रमांक 07 के विकास कार्यों को लेकर वार्ड पार्षद राजेश अग्रवाल रज्जे द्वारा सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया

0

 

गौरेला। नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 07 में विभिन्न मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की मांग को लेकर पार्षद राजेश अग्रवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में वार्ड के कई स्थानों पर सड़क, नाली, सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट और सामुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में नाली निर्माण एवं सड़क मरम्मत कार्य की आवश्यकता लंबे समय से बनी हुई है। साथ ही कुछ स्थानों पर सीसी रोड निर्माण, नाली चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट स्थापना तथा यात्री प्रतीक्षालय निर्माण की भी मांग की गई है।

पार्षद द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में वार्डवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक विकास कार्य प्रारंभ कराने की अपील की गई है। ज्ञापन की प्रति दिनांक 27 मई 2026 को नगर पालिका परिषद गौरेला में प्रस्तुत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed